ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
गुना । व्यापारी ने लगाई पीलीघटा स्थित पुल से नदी में छलांग, व्यापारी की तलाश जारी ।
ब्यूरो रिपोर्ट

गुना । अशोकनगर जिले के रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने आज पीली घटा स्थित पुल से सिंध नदी में छलांग लगा दी जिनकी तलाश की जा रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है, जहां अशोकनगर से गुना आते समय अशोकनगर के व्यापारी सेठ एंड संस के मालिक विवेक गुप्ता ने लगभग 100 फुट ऊंचे पुल से सिंध नदी में छलांग लगा दी ।
घटना की सूचना मिलते ही गुना जिले के कैंट थाना पुलिस एवं अशोकनगर जिले की शाढ़ोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई । एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर व्यापारी की तलाश कर रही है । अंधेरा होने के कारण व्यापारी का पता लगाने में पुलिस और एसडीआरएफ टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समाचार लिखने तक व्यापारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है ।


