ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

By Rohit Kumar Ojha

तामिया,जिला-छिन्दवाड़ा(म.प्र.) से आकाश मँडराह की रिपोर्ट
महीनो से पेयजल समस्या से जूझ रहे पातालकोट के सोपटिया गांव के ग्रामवासी
जिम्मेदारो को खबर नहीं गंदा पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण
तामिया:पातालकोट के घटलिंगा पंचायत के ग्राम सोपटीया में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी महीनो से गंदगी युक्त पानी पीने को मजबूर हुए परंतु जिम्मेदारो द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा एक कुएं के पानी से ग्रामवासी अपना जीवन यापन कर रहे जिस कुए से जीवन यापन कर रहे थे वह कुआं भी खिसल गया जिससे कि काफी दिक्कतों का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ रहा है सरपंच सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा ग्राम वासियों ने जानकारी देते हुए बताया परंतु उच्च अधिकारियों को ऐसे मामलों पर अंकुश लगाकर निराकरण करना चाहिए जिससे कि ग्राम वासियों का जनजीवन उचित तरीके से गुजर बसर हो एवं उच्च अधिकारियों को गंभीरता से सरपंच सचिव को जागरूक करने की आवश्यकता है क्योंकि सरपंच सचिव द्वारा अपनी मनमानी कर रहे ग्राम वासियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे जिससे कि ग्रामवासी काफी परेशान हैं। भरिया 17 परिवार के 250 लोग द्वारा समस्या का निराकरण करते हुए ध्यान देने की मांग की गई है जिससे कि उनका जन जीवन उचित तरीके से गुजर बसर हो हैरत की बात है तो यह है कि जिस पानी से बाहरी उपयोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है वह पानी पीकर अपना जीवन यापन कर रहे है ग्रामवासी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close