मध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण से जिले में 2 की मौत  55 नए मिले संक्रमित मिले, 12 मरीज हुए स्वस्थ

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना के लगातार बढ़ रहे केस ने लोगों की चिंता को बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में जिले में फिर 55 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर जिला अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितो की मौत हो गई। चन्देरी निवासी 78 वर्षीय वीरसिंह पुत्र फेरनसिंह यादव एवं ललितपुर निवासी 37 वर्षीय रश्मी सोनी पत्नि अनिल सोनी की कोरोना संक्रमण से शनिवार को मृत्यू हो गई। शनिवार को 644 सेम्पल जांच हेतु लिये गए तथा 534 सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त रिपोर्ट में 53 सेम्पलों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 479 सेम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव तथा 2 रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिले में अब कोविड-19 के 561 एक्टिव केस हैं। अशोकनगर में 557 तथा अन्य जिलों में 4 मरीज भर्ती हैं। शनिवार को स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 12 है। अशोकनगर जिले में अब तक कोविड-19 के 2337 प्रकरण हैं। कोविड-19 से होने वाली मृत्यु 21 हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close