मध्यप्रदेश

अशोकनगर जिला अस्पताल मे बेड नहीं मरीजों की संख्या लगातार बडने से आई कमी घरों से बिस्तर ला रहे मरीजों के परिजन ,

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

 

जमीन पर भरती करने भी नहीं जगह जिम्मेदारो पर उठने लगे है सबाल

अशोकनगर जिला अस्पताल मैं व्यवस्थाओं का हाल यह है कि वाडोँ में संक्रमित मरीज गर्मी मे बगैर बेड के ही जमीन पर लेटना पड रहा है समस्या देख परिजन खुद ही घरों से बेड और पंखे लेकर अस्पताल पहुंच रहे है जब जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बडी तो परिजन पंलग लेकर आए और मरीजों को पंलग पर लिटा कर पंखा लगा रहे है ताकि मरीजों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके बार्डो मे अधिकतर मरीजो के परिजन पंलग और पंखा घर से ही ला रहे है
लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों द्वारा की गई व्यवस्था देख खुद व्यवस्था नहीं कर रहे हैं हालत यह हो गई कि अब अस्पताल मैं नीचे भी मरीजों को भर्ती करने जगह नहीं हैं शनिवार को कोविड 19 के 514 जांच सेंपिलो की रिपोर्ट गई थी जिसमें मात्र 20 पॉजिटिव निकले है जो कि अप्रैल मैं प्रतिदिन आ रहे संक्रमितो की सख्या मे सब से कम है जिससे कोविड 19 कुल 2938 मामले हो गए है वहीं स्वास्थ्य होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 73 एक्टिव केस मात्र 654 है

Related Articles

Back to top button
Close
Close