उत्तरप्रदेश
रास्ता खराब नाली टूटी होने के कारण रास्ते में पानी गांव में भरा ग्रामीण परेशान

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पीलीभीत:- पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जेठापुर कला में भरा पानी का अम्बार जिससे राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पडता है कई बार बच्चे स्कूल जाते समय पानी में गिर गए जिससे किताबें व ड्रेस भीग गई निवासियों का कहना है कि सचिव इरफान खान प्रधान सीमा देवी पत्नी रामचंद्र व रोजगार सेवक रवीन्द्र मोहन से शिकायत की गई पर किसी ने एक न सुनी आजकल कोरोनाकाल में हर कोई अपनी जगह को साफ सुथरा रखता है पर जेठापुर कला गाँव में गंदगी किसी भी अधिकारी को दिखाई नहीं देती लोगों का आरोप है कि जिस तालाब में नाली का पानी जाना चाहिए उस तालाब को किसी ने साफ नहीं कराया तो पानी जाये कहाँ ।



