ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देपालपुर में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने कराया कोरोना क‌र्फ्यू का पालन

देपालपुर में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने कराया कोरोना क‌र्फ्यू का पालन
By Rohit Kumar Ojha
देपालपुर इंदौर से विशाल चांदना की रिपोर्ट
देपालपुर में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने कराया कोरोना क‌र्फ्यू का पालन
देपालपुर। नगर में जनता क‌र्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस को अब सख्ती करनी पड़ रही है। कोरोना के प्रति लोगों में जागरुकता आए इसके लिए पुलिस ने कई स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाल लोगो को सचेत किया। बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। शनिवार को देपालपुर पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड़ पर रही। महू एडिशनल एसपी पुनीत गहलोत के नेतृत्व में थाना देपालपुर, बेटमा एवं गौतमपुरा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए एवं प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान एनांउसमेंट कर लोगों को कोरोना लॉकडाउन के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान एसडीओपी आशुतोष मिश्र, देपालपुर थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत, बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा, गौतमपुरा थाना प्रभारी भरतसिंह ठाकुर आदि ने फ्लैग मार्च में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close