साँवेर पुलिस ने 3 दिन में 2 नाबालिग लड़कियों को आरोपियों सहित किया बरामद
परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने उज्जैन के समीप टापरी में दबिश देकर आरोपी सहित लड़की को किया दस्तयाब

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
नाबालिग के बरामदगी के बाद आरोपी को भेजा जेल
इन्दौर जिले की सांवेर पुलिस को नाबालिग लड़की बरामद करने में फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पुलिस ने कजलाना की पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद उज्जैन के समीप एक खेत में बनी टपरी से आरोपी के साथ लड़की को बरामद किया है।
सांवेर थाने में बीते दिनों कुछ लोगों ने पहुंचकर कजलाना स्थित उनके घर से लड़की के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था, जहां पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिक लड़की और 23 वर्षीय आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के बाद उज्जैन जिले के नाग जीरी गांव के समीप बनी एक टापरी से बरामद किया है। साँवेर थाने की एस आई सपना डोडिया ने शनिवार सुबह बताया कि 17 वर्ष 8 माह की नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबीर की सुचना के बाद उज्जैन के नागझिरी गांव के समीप खेत मे बनी टपरी में दबिश देकर नाबालिग लड़की के साथ कच्छालिया तहसील साँवेर के रहने वाले 23 वर्षिय युवक को पकड़ा है। बताना चाहेंगे कि साँवेर पुलिस को लापता नाबालिग लड़की को खोजने में दुसरीं बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहा 3 दिन के भीतर पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को शिकायत के बाद बरामद किया है। मामले में फिलहाल सांवेर पुलिस की जांच जारी है।


