खातेगांव ( देवास)। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है सावधानी रखें… विधायक शर्मा
ढोल धमाके के साथ सीएमओ जोशी निकले पीले चावल लेकर वैक्सीन के लिए आव्हान करने। खातेगांव नगर व ग्रामीण अंचल मे घर, घर ,दुकान, दुकान पहुंच कर दिये पीले चावल वैक्सीन टीकाकरण करवाने का किया आव्हान। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियो के सहयोग से किया आव्हान।

संतोष कुमार की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण से आमजन को सुरक्षित बचाए रखने के लिए खातेगांव नगर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल जोशी ने नगर में एक अभिनव शुरुआत की ढोल धमाके के साथ सीएमओ जोशी अपने अधीनस्थ अमले के साथ खातेगांव नगर के अस्पताल रोड , बस स्टैंड क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 1 से दुकान ,दुकान ,घर ,घर पहुंच कर पीले चावल रखें और आमजन से आव्हान किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं , पूरे परिवार को सुरक्षित रखें , पूरा परिवार वैक्सीन टीकाकरण अवश्य कराएं । ढोल धमाके के साथ जैसे ही अधिकारी जोशी एवं कर्मचारी हाथों में पीले चावल लिए नगर में निकले एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा था । इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र मे अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए आम जनों को प्रेरित करते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आव्हान किया । आज ग्राम पंचायत खारदा में सोमवार को 100% वैक्सिनेशन के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि का सहयोग लेेकर तहसीलदार जे एस पटेल, नायब तसीलदार सुनील गुहा,नाहिद अंजूम ,सीईओ जनपद पंचायत टीना पवार ,सीडीपीओ महिला बाल विकास अधिकारी रामप्रवेश तिवारी एवम् स्थानीय प्रशासनिक अमले द्वारा घर घर जा कर पीले चावल दे कर टीकाकरण के लिए ग्रामीण जनों को आमंत्रित किया गया।. अधिकारियों ने ग्रामीण जनों के घर घर पहुंच कर पीले चावल रखें और कोरोना टीकाकरण वैक्सीन लगाने का आग्रह किया l किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, वैक्सीन लगाएं और सुरक्षित रहे संक्रमण से बचें l. दादाजी सेवा भक्त मंडल ने भी आमजन से टीकाकरण करवा कर सुरक्षित रहने की अपील की है l
कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है सावधानी रखें… विधायक शर्मा
सोमवार को खातेगांव नगर में बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र से लोगों का आगमन हुआ ,दुकानों पर अपनी जरूरत की सामग्रियों को क्रय करने लोग पहुंचे । जहां देखने में आया कि कुछ लोगों ने लापरवाही प्रारंभ कर दी है और बिना मास्क के ही घरों से निकलते हैं, दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख पाते हैं । दुकानदार भी लापरवाही कर रहे हैं बिना मास्क से ही दिन भर ग्राहकों को सामान दे रहे हैं, क्योंकि अब प्रशासन ने भी काफी ढिलाई दे दी है । इसलिए लोगों ने अपनी सुरक्षा के प्रति ध्यान देना बंद कर दिया । कहीं इसका खामियाजा पुनः नहीं देखने को मिल जाए । आमजन को जागरूक करने के लिए विधायक आशीष शर्मा ने अपने स्वयं की गाड़ी में लगे साउंड सिस्टम से स्वयं ने माइक से लोगों से बहुत ही मार्मिक अपील की है कि अभी कोरोना संक्रमण पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है । आप सब मास्क के बिना घर से नहीं आए बाजारों में, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें । ग्राहक और दुकानदार दोनों अपनी, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें । मुख्य मार्ग पर विधायक शर्मा अपील करते हुये निकले विधायक आशीष शर्मा की माइक से मार्मिक अपील पर कई दुकानदारों ने तुरंत अपनी ड्राज में रखें मास्क को निकाल कर लगाया ,कुछ ग्राहकों ने तुरंत मुंह पर गमछा बांधा ।


