ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

खातेगाँव -(देवास)-साधक संत दादा भाई के सानिध्य में जन जागरण कलश यात्रा निकली

साधक संत दादा भाई के सानिध्य में जन जागरण कलश यात्रा निकली

संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट

 साधक संत दादा भाई के सानिध्य में जन जागरण कलश यात्रा निकली

देवास – गुरु की असीम कृपा जब हम पर होती है तभी हम जगत कल्याण के कार्य कर सकते हैं शिष्य परिवार के द्धारा खातेगाँव नगर में श्राद्ध पक्ष पर निशुल्क तर्पण एवं श्रीमद् भागवत कथा का जो दिव्य अनुष्ठान प्रारंभ किया है वह सद्गुरु की प्रेरणा और जन जन केकल्याण के लिए किया गया है जन जागरण के लिए किया गया उक्त विचार भोपाल दादाजी धूनीवाले दरबार से खातेगाँव नगर में पहुँचे साधक संत गुरुदेव दादा भाई ने व्यास सीट से जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की अर्पण तर्पण, समर्पण, माँ ,महात्मा और परमात्मा का आलोकित समागम. संत के सानिध्य में दिखाई देता है l माँ ,महात्मा और परमात्मा से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है, जीव का प्रथम गुरु माँ  है,क्योंकि माँ बचपन सवारती है, और दूसरा गुरु महात्मा है, क्योंकि  जीवन मे एक संत होना जरुरी है, एक महात्मा होना जरूरी है ,महात्मा जिसकी महान आत्मा है महात्मा है, और तीसरा परमात्मा है । और यह दिव्य अनुष्ठान. जगत कल्याण के साधक सदगुरुदेव दादा भाई के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है जहाँ देवताओं को अर्पण ,पित्रों को तर्पण, और कोरोना महामारी से निजात के लिए राष्ट्र को समर्पण ,अर्पण, तर्पण, समर्पण के माध्यम से हम जीवन को धन्य बनाये उक्त विचारपंडित राजेश व्यास ने साधक संत दादाभाई के सानिध्य पित्र तर्पण के दिव्य अनुष्ठान में व्यक्त किए । कथा के पूर्व गुरुदेव साधक संत दादा भाई के पावन सानिध्य में टीकाकरण महाअभियान को लेकर जन जागरण कलश यात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर से प्रारंभ किया गया । सर्वप्रथम माँ गायत्री का पूजन एवं कलश पूजन यजमान रवि शर्मा ,उषा शर्मा ,अमृत बागवान, जय राम सेन ,महेश माली, प्रदीप साहू, केवलराम मालवीय ,एसपी गंगराड़े सहित अनेक परिवार ने किया पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से जन जागरण यात्रा के माध्यम से आमजन को टीकाकरण का महत्व बताते हुए दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि साधक संत दादा भाई जिनका एक ही लक्ष्य है जन जन का कल्याण होना चाहिए और कल्याण कब होगा जब हम सुरक्षित रहेंगे और हम सुरक्षित कब रहेंगे जब टीकाकरण कराएंगे, कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराये । महिला बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग, नगर परिषद खातेगाँव, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, दादाजी सेवा भक्त मंडल,. श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य जन सांसद प्रतिनिधि शेखर अग्रवाल ,संदीप बागवान, कैलाश माली, देवेंद्र पवार, धीरज जोशी, राहुल जयसवाल, चंदू विश्नोई, गोपाल विश्नोई रघुवीर पवार,अमित मालवीय, देवी लाल ग्वाल, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने आमजन से आग्रह किया कि टीकाकरण अवश्य कराये जन जागरण यात्रा में सभी ने आमजन से यही अपील की कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने किया आभार प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने माना 

Related Articles

Back to top button
Close
Close