डिंडौरी- शहपुरा-राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे डिंडोरी जिले के शिक्षक प्रशांत कुमार साहू

पंकज साहू की रिपोर्ट
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे डिंडोरी जिले के शिक्षक प्रशांत कुमार साहू
आपको बता दें कि भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्धारा शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के शिक्षकों ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त आवेदन पत्रों में से गुणानुक्रम अनुसार जिला चयन समिति द्धारा राज्य स्तर पर अनुशंसाओ राज्य स्तरीय चयन समितिद्धारा किये गए मूल्यांकन के पश्चात राज्य के 29 शिक्षकों का ‘राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2021’ के लिए चयन किया गया है। जिसमें आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी अंतर्गत जिले के शहपुरा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा मैं पदस्थ प्रशांत कुमार साहू को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनका चयन हुआ है शिक्षक प्रशांत कुमार साहू इस वर्ष राज्यपाल द्धारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा स्कूल में शैक्षणिक कार्य के साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भी उनके द्वारा विशेष पहल की गई है वहीं विज्ञान के क्षेत्र में भी कई कार्यक्रम आयोजित कर के अंधविश्वास को दूर करने में काफी प्रयास किया गया है प्रशांत कुमार साहू के चयन पर जिले भर के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है


