मध्यप्रदेश

बाबा साहब की 130 वी जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाई गई।

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाई गई। भारतीय समाज को नई दिशा देने वाले बाबा साहब के जन्म दिवस पर विभिन्न संगठनों, राजनेतिक दलों आदि ने उनका पुण्य स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कई संगठनों ने अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कीं। पूरे दिन अम्बेडकर पार्क पर नागरिकों का आगमन होता रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close