Uncategorized

 रतलाम-नल-जल योजना का बेहतर क्रियान्वयन करें, उखड़ी सड़कों की मरम्मत करवाएं, नहीं करने पर ठेकेदार का पेमेंट रोके सैलाना-बाजना क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष कैंप आयोजित करें जिले के प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश|

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

जिले में नल-जल योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। किसी भी गांव में योजना क्रियान्वयन से पूर्व जल उपलब्धता सुनिश्चित करें। योजना कार्य में उखडी सड़कों को ठेकेदार से ठीक करवाएं, नहीं करने पर उसका पेमेंट रोकें। उक्त निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदोरिया ने दिए।कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के दृष्टिगत गंभीरता से सैंपल चेकिंग की जाएं, स्वास्थ्य संस्थाओं में उपचार के ठोस प्रबंध सुनिश्चित करें जिला संकट प्रबंधन समूह की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को संपन्न हुई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के दृष्टिगत सैंपल चेकिंग गंभीरता के साथ सतत रूप से की जाए। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में खासतौर पर रेंडम चेकिंग करते रहें, इसके उपचार हेतु जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में नियोजित ढंग से प्रबंध सुनिश्चित करें। बैठक में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, विधायक श्री दिलीप मकवाना, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक श्री मनोज चावला, विधायक श्री हर्षविजय गहलोत, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close