गंधवानी पुलिस को मिली बङी सफलता
गत दिवस पूर्व सरकारी अस्पताल मे चोरी हुई थी चार चोरो को पुलिस पकङा ओर किया सामान जब्त

गंधवानी से साजिद शाह की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार हत्या लुट डकैती एवं महिला संबधित अपराधो के ज्ञात अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारीयो को निर्देश दिए जा रहे है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य प्रतापसिंह जी व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस पुलिस महोदय जिला धार के निर्देशन एवं श्री मान अनुविभागीय अधिकारी धीरज बब्बर पुलिस मनावर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी उनि निहालसिंह दण्ङोतिया द्वारा टीम गठित कर चोकी प्रभारी गुलाब सिह भयङिया द्वारा पुलिस चोकी टीम के साथ मुखबिर की सुचना पर आरोपी ध्यानसिंह पिता मेरसिंह जाति भील उम्र 19 निवासी जीराबाद
सुनील पिता महेश जाती भील उम्र 19 साल निवासी जीराबाद सुनील पिता शेरू जाती भील उम्र 18 निवासी जीराबाद सुशील पिता भुवान सिह मंङलोई उम्र 18 साल निवासी जीराबाद को पकङ कर शासकीय अस्पताल की सम्पती को जब्त किया ।
जीराबाद के शासकीय अस्पताल केन्द्र मे गत दिवस पूर्व मे बङी चोरी की घटना गटीत हुई थी जिसको गंधवानी पुलिस ट्रेस कर चार बदमाशो को चोरी के सामान सहीत पकङा ओर जेल भेजा ।
घटना दि 27-05-021 की रात्रि को अज्ञात बदमाशो ने एक बङी चोरी को अंजाम देने मे सफल हुए थे जिसका मामला अस्पताल प्रशासन ने जीराबाद व गंधवानी पुलिस के संज्ञान मे लाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।
जिसे गंधवानी पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए लगातार संदिग्धो से पूछताछ की गई । जिसके दोरान मुखबिर की सुचना जैसे मिली के अस्पताल मे गत दिवस पूर्व सरकारी अस्पताल मे चोरी हुई थी उसका अपराधी ङेम रोङ पर खङा है । मुखबिर की सुचना के अनुसार अपराधी का हुलिया बताया वही पुलिस टीम के साथ ध्यानसिंह पिता मेरसिंह जाति भील निवासी जीराबाद को घेराबंदी कर धर दबोचा । पूछताछ के दोरान उसने सरकारी अस्पताल मे चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए अपने साथियों का भी नाम बताया जिसमे सुनील पिता महेश मिनारे जाती बोल निवासी जीराबाद सुनील पिता शेरू जाती भील निवासी जीराबाद शुसील पिता भुवान सिह मंङलोई के निवासी जीराबाद के घर फोर्स की मदद से दबिश कर तीनो आरोपियों को धर दबोचा ।
वही आरोपी ध्यानसिंह के निवास पर एक फ्रिज कुर्सियां लोहे की दो राङ सुसील के निवास पर एक आक्सीजन मशीन कुर्सियां आरोपी सुनील भुरीया के घर पर एक छत पंखा कुछ कुर्सियां ओर आरोपी सुनील के घर पर कुलर ओर कुर्सियां बरामद की जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त किया ।


