इन्दौर के पंचकुइयां मुक्तिधाम मे अप्रैल में करीब 1500 शवो का हुआ दाह संस्कार

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना सहित अन्य कारणो से मौतो के आंकड़े चौकने वाला सामने आ रहे है शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित पंचकुइया मुक्तिधाम के कर्मचारी ने मीडिया से चर्चा में प्रशासन के आंकड़ों की खोली पोल , कहा अप्रैल में ही करीबन 1500 शवों का दाह संस्कार किया गया
बता दे स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर शहर में रोजाना कोरोना बुलिटीन जारी किया जाता है उसमें कोरोना से मृतको की काफी कम सँख्या दिखाई देती है लेकिन जब शहर के मुक्तिधाम की ओर रुख किया जाए तो वहां के रजिस्टर और कर्मचारी कुछ और ही कहानी बयां करते हुए नजर आते हैं ऐसा ही पड़ताल में पश्चिम क्षेत्र में स्थित पंचकुइया मुक्तिधाम के सालों पुराने कर्मचारी पूनम बाबा द्वारा बताया गया की वह यहां पर रोजाना कई शव का दाह संस्कार करते हैं आज तक केवल 7 शव ही आए हैं लेकिन 30 अप्रैल के दिन 35 शव आये थे जिनमें से 20 पाजिटिव थे पूनम बाबा आपने जीवन से बेफिक्र होकर अन्तिम संस्कार का कार्य कर रहे है पूनम का कहना है कि अप्रेल में 1500 सो शवो का दाह संस्कार किया गया है पहले सूरज ढलने के बाद शव नहीं जलाए जाते थे लेकिन आपदा के दौर से गुजरते शहर में अब देर रात तक भी शव मुक्तिधाम में पहुँच रहे है जिसके कारण किसी म्रतक के परिजनों को कोई समस्या ना हो इस कारण से शवो का दाह संस्कार किया जा रहा है।
यह तो केवल शहर के एक ही मुक्तिधाम के आंकड़े हैं शहर में ऐसे कई मुक्तिधाम है जहां पर रोजाना सैकड़ों शव पहुंचना है कोरोना से पहले व अब में मुक्तिधामो में काफी फर्क साफ तौर पर देखा जा सकता है
मीडिया द्वारा जब स्वास्थ्य विभाग के आल्हा अधिकारी से मौत के आंकड़े के बारे में जानकारी देना चाहे तो सीएमएचओ मीडिया के सवालों को टालते नजर आए और हकीकत यह है कि पचकुइयां के 1500 शव कोविड-19 से जिनकी मृत्यु हुई यह सिर्फ एक ही मुक्तिधाम है इंदौर में ऐसे कई मुक्तिधाम है । अब आप खुद समझ सकते हैं कि इंदौर में कोविड-19 कितनी मौतें हो रही होगी।


