छिंदवाड़ा – टेलेन्ट सर्च में खिलाडियो का जनसैलाब

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
टेलेन्ट सर्च में खिलाडियो का जनसैलाब
टेलेन्ट सर्च का आयोजन 2 सितंबर तक चलेगा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग छिन्दवाड़ा द्धारा म.प्र. के 18 खेल अकादमी में प्रवेश के लिये टेलेन्ट सर्च का आयोजन किया जा रहा है। जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये टेलेन्ट सर्च में 7056 खिलाडियों का पंजीयन हुआ है। इसमें खिलाडियो का चयन करने के लिये आज लगभग 1500 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया गया । फिटनेस टेस्ट में भाग लेकर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि टेलेन्ट सर्च का आयोजन 2 सितंबर तक चलेगा। टेलेन्ट सर्च में जिन खिलाड़ियो ने ऑनलाईन पंजीयन किया है व किसी कारणवश अभी तक फिटनेस टेस्ट में भाग नहीं ले पाये वह खिलाड़ी पुलिस लाईन ग्राउण्ड में प्रातः 8.30 बजे तक आधार कार्ड की छायाप्रति एवं ऑनलाईन पंजीयन आईडी लेकर टेस्ट में भाग ले सकते है।


