गाडरवारा विधायक कि दान शीलता का अनोखा उदाहरण

गाडरवारा से हरेंद्र कौरव की रिपोर्ट
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधीं की पुण्यतिथि पर पर गाडरवारा विधायक द्वारा 3 एंम्बूलेंस स्वीकृत
सात , टू व्हीलर ट्राईसाईकिल गाड़ी विकलांग व्यक्तियों को दी*
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गाडरवारा विधायक श्रीमतीसुनीता पटेल की अनोखी दान शीलता सामने आई है दरअसल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में जहां विधायक श्रीमती पटेल ने विधायक निधि से तीन एंबुलेंस करुणा काल की विषम परिस्थिति में स्वीकृत की है वहीं दूसरी ओर उन्होंने कौरव समाज के गौरव दीबान सिह कि स्मृति में विकलांग व्यक्तियों को सात टू वहीलर ट्राई साइकिल गाड़ी वितरित कि गयी।
इसके पूर्व विधायक कार्यालय पर स्वर्गीय राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
विधायक द्वारा क्षेत्रबासियों कि मांग पर 3 एंबूलेन्स गाड़ी कि राशि स्वीकृति कि विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी में हम हमेशा सेवा के लिए तत्पर है जो भी जरूरत होगी हम समय- समय पर क्षेत्र कि जनता के हित में उपलब्ध करायेगें।साथ ही विधायक ने अपील कि है कि सभी वेक्सीन लगवाएं एंव मास्क के साथ सोसल डिस्टेंस का पालन करें।


