मध्यप्रदेश

आस्थाई जेल मे बंद कैदियो से लगवाये जा रहे है पौधे

गढाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट

 

गढाकोटा – सागर जिले के गढाकोटा मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान नगर में वे वजह,बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को पुलिस विभाग द्वारा पटेरिया स्थित बालक उच्चतर हाई स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।स्कूल की अस्थाई जेल परिसर के बगीचे में इन लोगों से पौधे लगवाकर एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। साथ ही स्कूल के पार्क में इन लोगों को बैठाकर शुद्ध आक्सीजन दिलाई जा रही है।
आस्थायी जेल प्रभारी राजभान दुबे ने बताया कि कलेक्टर साग़र के निर्देश अनुसार पिछले 30 अप्रैल से गढ़ाकोटा के पटेरिया स्कूल में अस्थाई जेल बनाई गई है।जहाँ छायादार वृक्ष,पानी,टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहती है। यहां पर प्रतिदिन दर्जनों लोग आते है जिनसे पेड़ पौधे लगवाकर उन्हें यह समझाइश देते है कि बेबजह,घर से बाहर न निकले।अति आवश्यक काम होने पर पूर्ण सुरक्षा व मास्क लगाकर ही आवागमन करें। यहां इन कैदियों को 3 घँटे तक रखकर फिर तहसीलदार गढ़ाकोटा द्वारा रिहाई मिलने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close