चंदेरी |घरों की खट खटाई कुंदियां, पीले चावल देकर किया वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित |महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन लगवाने के लिए किया जा रहा है जागरूक |

विशाल सोनी की रिपोर्ट
यूं तो शासन प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए तरह-तरह के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है साथ ही संपूर्ण नगरी क्षेत्र में शासन निर्देश अनुसार महा वैक्सीनेशन अभियान 21जून 2021 से 30 जून 2021 तक सात दिवस चलाया जाएगा प्रथक प्रथक बार्ड़ वासियों को डैनिडा हाल एवं एन आर सी हाल में प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी आज चंदेरी नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के के पटेरिया एवं अन्य स्टाफ सहित वार्ड पार्षद में चंदेरी के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 में घर-घर जाकर लोगों की कुंदियां बजाकर उनको बुलाया एवं पीले चावल देकर लोगों के लिए वैक्सीन लगाने के लिए भी आमंत्रित किया श्री पटेरिया द्वारा लोगों को समझाइश दी गई कि वैक्सीन लगवाने से कोई जनहानि नहीं होती है एवं इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है बल्कि यह वैक्सीन कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सुरक्षा कवच है यदि सभी लोग वैक्सीन वैक्सीन लगवा लेंगे तो इस महामारी को रोका जा सकता है लोगों ने भी उपस्थित अधिकारियों के समक्ष वैक्सीन लगवाने की बात कही क्योंकि 21 जून से महा वैक्सीनेशन अभियान का आरंभ किया जा रहा है उसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद के द्वारा भी अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही एक जागरूकता रथ भी नगर पालिका द्वारा बनाया गया जिस पर वैक्सीन के फायदे दर्शाए गए एवं नागरिकों को भ्रमित करने वाली अफवाहों से दूर रहने का भी आवाहन किया गया वहीं वार्ड पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य राघवेंद्र सिंह सेंगर भी समस्त वार्डों में साथ-साथ रहे एवं लोगों से उन्होंने वैक्सीन लगवाने का भी अनुरोध किया आज उक्त दल पखन दरवाजा, मुरलीधर मंदिर , जागेश्वरी मोहल्ला, फूटा कुआं, रास की गली, धुवयाना मोहल्ला, नृसिंह मंदिर , मूसा बावड़ी, बजरिया मोहल्ला होते हुए खिड़की दरवाजे तक पैदल गया एवं लोगों से व्यक्ति लगवाने का आग्रह किया |


