शाजापुर-सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाये जा रहे हैं खाते

शाजापुर से वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर-सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाये जा रहे हैं खाते
शाजापुर – कलेक्टर के निर्देशन में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग परियोजना शाजापुर की परियोजना अधिकारी नेहा चोहान के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाये जा रहे हैं सुकन्या समृद्धि योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत एक छोटी बचत योजना है जो कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गई है इस योजना अंतर्गत 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के खाते खोले जाने है यह खाता न्यूनतम 250 रु से खोला जा सकता है । खाते में 15 वर्ष तक राशि जमा होगी । 21 वर्ष खाते की परिपक्वता अवधि रहेगी बालिका के 18 वर्ष होने पर शिक्षा / विवाह संबधी खर्चो को पूरा करने के पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के शेष की 50% राशि निकाली जा सकती है । सुकन्या समृद्धि योजना खाता दरअसल उन परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है जो छोटी-छोटी बचत के जरिये बच्ची की शादी या उच्च शिक्षा के लिए रकम जमा करना चाहते हैं. इसी प्रयास में शहर के वार्ड 10/2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता अनिशा खान द्वारा अभी तक 79 बालिकाओं के खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाये है।


