मध्यप्रदेश

चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज चौकी में पुलिस अभिरक्षा में एक स्थाई बारन्टी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई,

गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट

गुना चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज चौकी में पुलिस अभिरक्षा में एक स्थाई बारन्टी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर FSL अधिकारी और उनकी टीम, मजिस्ट्रेट, गुना एसपी और तहसीलदार मौके पर जायेजा लेने पहुंचे हैं, और मामले की तस्दीक की जा रही है। पुलिस के अनुसार रात्रि में बारन्टी को ओढ़ने के लिये चादर दिया गया था, चादर को फाड़कर बारन्टी ने रस्सी के रूप में इस्तेमाल किया। और खिड़की के पास लगे एंगिल से बांधकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। सवाल यह है कि आखिर उस समय चौकी का स्टाफ कहां था, और क्या कर रहा था, इसके बाद बारन्टी को न्यायालय में भी पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही किन परिस्थितियों में उसने क्यों और कैसे फांसी लगा ली, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। अब मृतक बारन्टी के शव को गुना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।बीते रोज चाचौड़ा थाना पुलिस स्थाई बारन्टी संतोष पुत्र धनीराम कोरी जो सुजालपुर का रहने वाला है और वह चोरी के मामले में फरार था, उसे पकड़कर पुलिस बीनागंज चौकी लाई थी, और बीनागंज चौकी के लॉकप में उसे रखा गया था। जहां उसने फांसी लगा ली, गुना के चाचौड़ा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close