छिंदवाड़ा- कामगार कांग्रेस का श्रमिक अधिकार जागरूकता अभियान

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
कामगार कांग्रेस का श्रमिक अधिकार जागरूकता अभियान
गांव पिंडरई खुर्द, पारातलाई में लगी मजदूर चौपाल, पांच साल से नहीं मिला रोजगार गारंटी में काम, आवास योजना ने भी दम तोडा कामगार कांग्रेस के मजदूर अधिकार जागरूकता अभियान के तहत आज ग्राम पिंडरई खुर्द, पारतलाई गांव में मजदूर चौपाल लगी जिसमें मजदूरों ने बताया कि यहां पांच साल से रोजगार गारंटी में काम नहीं मिला और न ही किसी को आवास योजना का फायदा मिला। चौपाल में बडी संख्या में महिलाएं उपस्थति रहीं जीन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में गरीबों, मजदूरों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।मनरेगा में काम एवं मजदूरी नहीं मिल रही, आवास योजना का फायदा नहीं मिल रहा, गरीबों को पट्टे नहीं जारी कर रही, पर्याप्त राशन से गरीब वंचित हैं, बुजुर्गों को पेंशन नहीं, राशन कार्ड सहित तमाम समस्याएं हैं जिनमें ग्रामीण गरीब मजदूर जकडा हुआ है, वह मुश्किल में है लेकिन भाजपा सरकार उनकी नहीं सुन रही। चौपाल में मजदूरों ने अपनी पीडा सुनाई और तय किया कि सभी मिलकर 14 सितंबर को छिंदवाडा में कलेक्टर को मिलकर अपनी पीडा सुनाएंगे। चौपाल मैं कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष नृसिंह साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष कदीर खान, पंचायत अध्यक्ष आशा राम धुर्वे सहित कई पदाधिकारी उपल्थित रहे।


