ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा -व्दितीय टीकाकरण महाअभियान में टीकाकृत व्यक्तियों को वितरित किये गये ‘आय एम वैक्सीनेटेड’ मास्क

आय एम वैक्सीनेटेड’ लिखे मास्क वितरित किये गये

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

 व्दितीय टीकाकरण महाअभियान में टीकाकृत व्यक्तियों को वितरित किये गये ‘आय एम वैक्सीनेटेड’ मास्क

राज्य शासन द्धारा  कोविड संक्रमण से बचाव के लिये 25 और 26 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय व्दितीय टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिवस लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाई और सेशन साईट पर बनाये गये सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया में साझा भी किया। इसी कडी में टीका लगाने पहुंचे लाभार्थियों के उत्साहवर्धन के लिये जिला प्रशासन द्धारा  उन्हें ‘आय एम वैक्सीनेटेड’ लिखे मास्क वितरित किये गये। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाडा में आयोजित जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत  हरेन्द्र नारायण, पूर्व मंत्री  चौधरी चन्द्रभान सिंह, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य  विवेक साहू व  रमेश पोफली और  रोहित पोफली द्धारा टीकाकृत लाभार्थियों को ‘आय एम वैक्सीनेटेड’ मास्क वितरित किये गये। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक  मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम  अतुल सिंह, सीएमएचओ डॉ.जी.सी.चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ.श्रीमती पी.गोगिया, जिला टीकाकरण अधिकारी  एल.एन.साहू व सहायक आयुक्त नगर निगम  रोशन सिंह बाथम सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close