ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाखार की शिक्षिका श्रीमती भावना शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाखार की शिक्षिका श्रीमती भावना शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाखार की शिक्षिका श्रीमती भावना शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित

आज कलेक्ट्रेट परिसर छिन्दवाड़ा के एन.आइ.सी. कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. भोपाल द्धारा स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से छिन्दवाड़ा जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाखार की शिक्षिका  भावना शर्मा को राज्य स्तरीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार 2018 प्राप्त करने एवं शिक्षा में प्रयोगधर्मी नवाचारों के लिये एस.ए.एम.ग्रुप द्धारा 2020 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान दिया गया।उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये आज राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्धारा शिक्षिका  भावना शर्मा को आज एन.आई.सी. कक्ष में प्रशस्ति पत्र तथा 25000 रूपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले के एन.आई. सी. कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागढ़े भी उपस्थित थे तथा कलेक्टर  सुमन ने  भावना शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। राज्य स्तर के भोपाल एन.आई.सी. कक्ष में स्कूल शिक्षामंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, संचालक लोक शिक्षण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close