ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

इन्दौर-निरामह कार्यक्रम, इन्दौर निराश्रित बुजुर्गों को शहर में दिखाया जा रहा योग कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए संस्था उड़ान की पहल जरूरतमंद बुजुर्ग व अन्य लोगों को प्राणायाम करवाए जा रहे|

 

सतीश शर्मा की रिपोर्ट

 

निरामह कार्यक्रम

कोरोना की दूसरी लहर के भयावता के बाद संभावित तीसरी वेव से बचने के लिए शासन प्रशासन जहा तमाम योजनाएं चला रहा तैयारियों में जुटा है तो वही शहर की संस्था उड़ान द्वारा निराश्रित बुजुर्गों को निरामह कार्यक्रम चला कर योगा के विभिन्न आसनों के माध्यम से उन्हें निरोगी रखने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर के आराध्य योगा की संस्थापक दिव्या शर्मा ने शहर के एरोड्रम रोड स्थित विधाधाम के समीप निराश्रित बुजुर्गों को आश्रम में पहुचकर रविवार सुबह उन्हें योगा सिखाया, इस दौरान उन्हें अनलोम, विलोम, भ्रामरी,ओम के उच्चारण सहित तमाम तरह के प्रणायाम बुजुर्गों को निरोगी रखने के लिए बताए गए। संस्था उड़ान की वैशाली पारे ने बताया कि उनकी संस्था ने कोविड काल के दौरान इंदौर शहर में तमाम तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद की है तो वहीं संभावित तीसरी लहर को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा निरामह कार्यक्रम की शुरुआत की गई है शहर के गरीब बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों को प्राणायाम व योग के विभिन्न आसन कार्यक्रम के तहत सिखाए जा रहे हैं, ताकि योग शक्ति का प्रयोग कर कोविड की महामारी और अन्य रोगों से बचा जा सके|

Related Articles

Back to top button
Close
Close