ताजा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में एएसपी, डीएसपी सहित समाजसेवियों ने 12 राशियों पर आधारित पौधे लगाए।

भिण्ड
संवाददाता -पवन शर्मा

भिण्ड जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में बारह राशियों के आधार पर एक वाटिका तैयार करने के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा ने समाजसेवियों के साथ बैठक की थी ताकि वाटिका को मूर्तरूप दिया जा सके।

समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए वृक्षारोपण के विशेषज्ञ संगठन वसुंधरा श्रृंगार युवा मंडल को एवं पौधों के पोषण एवं विकास के लिए आशु बीज भंडार ऊमरी को नियुक्त किया जिसके तत्वाधान में सोमवार को कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
एसपी कार्यालय में तैयार की जा रही वाटिका में मेष राशि के लिए आम, वृषभ के लिए गूलर,मिथुन के लिए बांस, कर्क के लिए आंवला,सिंह के लिए जामुन,कन्या राशि के लिए बेल, तुला के लिए मौल श्री,वृश्चिक के लिए खैर, धनु के लिए कदम,मकर के लिए कटहल, कुम्भ के लिए समी एवं मीन राशि के लिए नीम के साथ अन्य औषधीय पौधे जैसे अर्जुन,चिरौल,गूग्गल,अमरूद, मोंगरा आदि पौधों को रोपा गया।
इस अवसर पर एएसपी कमलेश खरपुसे ने कहा कि वृक्ष ही प्राणवायु का आधार है जिस पर मानव जीवन टिका है, देश के हर नागरिक को अपने जीवन मे कम से कम दस वृक्ष लगाने चाहिए।

वृक्षारोपण के दौरान के दौरान संगठन के शीर्ष पदाधिकारी हरे कृष्ण शर्मा ने अधिकारियों को सभी पौधों का महत्व बताया एवं सभी पेड़ों की विधिविधान से पूजा अर्चना करने के बाद रोपाई की गई।
इस अवसर पर उक्त वाटिका में एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी हेडक्वॉर्टर मोतीलाल कुशवाहा, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज, समाजसेवी राहुल भारद्वाज, समाजसेवी आनंद भारद्वाज, आज़ाद मण्डल पदाधिकारी दीपक मिश्रा, सौरव शर्मा, अजय यादव, अमित राजावत, अल्लू पचौरी,राघव उपाध्याय,गौरव जादौन, धर्मवीर यादव ने पौधे रोपित किये, जिसमें पुलिस लाइन बल का भी विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close