छिंदवाड़- छिंदवाड़ा में प्रधान आरक्षक की हत्या,शव सिवनी के जंगल में दफना दिया

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा में प्रधान आरक्षक की हत्या,शव सिवनी के जंगल में दफना दिया
छिंदवाड़ा के चौरई अनुविभाग के चाँद पुलिस थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होरी (बरघाट) जंगल में दफनाने का मामला सामने आया है। मृतक प्रधाान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गाँव का रहने वाला है, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चाँद में की गई थी।मृतक फिलहाल चौरई में परिवार के साथ रह रहा था। चौरई पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को प्रधान आरक्षक विजय बघेल के लापता होने पर छानबीन शुरू की गई। संदिग्ध से पूछताछ में पता चला कि चौरई मे प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी लाकर बरघाट बम्होरी के जंगल में दफनाया गया है। इसके बाद 23 सितंबर गुरुवार सुबह को आरोपित को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ शव को निकालने की खुदाई की जा रही है


