जतारा -जतारा एसडीओपी ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा
3 साल से फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाभक्य ने टीम गठित करके आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर बॉबी दुबे की रिपोर्ट
जतारा एसडीओपी ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा 3 साल से फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाभक्य ने टीम गठित करके आरोपी को किया गिरफ्तार
टीकमगढ़। बुधवार को जतारा एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के 20 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर किया खुलासा। गौरतलब है कि 3 जुलाई 2018 को फरियादी कैलाश अहिरवार निवासी ग्राम टौरिया ने रिपोर्ट किया कि ग्राम टौरिया में हमारी जमीन पर कब्जा करने की नियत से आरोपी गोपीनाथ यादव , राजकुमार यादव निवासी पलेरा , रनमत यादव निवासी बूदौर , भजन यादव नि . पलेरा , भागचंद यादव निवासी भटपुरा , वीरु यादव निवासी कर्रई और प्रेम नारायण आदिवासी ने कट्टा कारतूस , लाठी , डण्डों , लुहांगी , खोलिया से मारपीट कर भाई संतोष अहिरवार की हत्या कर दी है पिता कुंजीलाल और माँ पाना बाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया ईलाज के दौरान फरियादी के पिता कुंजीलाल अहिरवार उन्ध 70 वर्ष की जिला अस्पताल छतरपुर में मृत्यू हो गई फरियादी एस.सी.एस.टी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध के प्रकरण के छः आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


