जल की समस्या से परेशान ग्रामीण बोर वेल का घटा वाटर कोप कई बोरवेल पड़े खराब

पन्ना से दीपेन्द विश्वकर्मा की रिपोर्ट
एक और गर्मी और कोरोना जैसी घातक बीमारी और इसी परेशानी में ग्रामीण परेशान जल के लिए त्राहि-त्राहि है आज हम बात कर रहे हैं जनपद पंचायत पवई के ग्राम पंचायत बनौली की जहा बनौली में लगभग बड़ी जन संख्या की पंचायत है लेकिन इस पंचायत में जल के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है
जल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन ऐसे में जल नहीं मिलने से ग्रामीणों में चिन्ता ब्याप्त है कियोकि इस समस्या का न तो ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है और ना ही जनप्रतिनिधि
ग्राम पंचायत में एक और जितने भी नलकूप लगे हुए है वह सिर्फ हवा ही फेंक रहे है जो पंचायत में एक दो नलकूप चलते हैं वह भी वाटर लेबर के कारण धीमी गति से चलते हैं और जो नलकूप बंद पड़े हैं उसको आज तक ना तो सुधार किया गया है और ना ही पीएचई विभाग ने इसकी सुध ली है ना ही पंचायत द्वारा कोई सुध ली गई है
(1)अब देखना यह है कि क्या ग्रामीणों को जन समस्या से निजात मिलेगी या गर्मियों के मौसम में ग्रामीण इधर उधर भटकते नजर आएंगे


