ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जावरा-पृथ्वीपुर विधानसभा उप चुनाव हेतु चावला प्रभारी नियुक्त|

 

 

 नागेश्वर धाकडकी रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के तेयारिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने पृथ्वीपुर विधानसभा चुनाव हेतु लोकप्रिय विधायक मनोज चावला को पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किया है ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री व विधायक बृजेंद्र सिंह जी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है जिस पर उपचुनाव कुछ ही समय में होना है प्रभारी नियुक्त होने पर विधायक मनोज चावला ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी और कांग्रेस हाईकमान को धन्यवाद दिया है और कहा है कि निश्चित ही मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी कांग्रेस पार्टी द्वारा 15 महीनों की सरकार में जो जन हितेषी कार्य किए गए हैं जिसमें किसान ऋण माफी , गौशाला निर्माण जैसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल है इन सभी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे इसके पूर्व भी कांग्रेस हाईकमान ने क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला को झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में प्रभारी बनाया था जिसमे ऐतिहासिक मतों से कांग्रेस पार्टी ने विजय प्राप्त की थी । प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आलोट विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और सभी ने दूरभाष और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close