रतलाम| रतलाम में सफाई के लिए होगा मुंबई मॉडल| कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम द्वारा स्वच्छता कार्य में मुंबई मॉडल को अपनाने का निर्णय है।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट |
रतलाम. अब तक शहरवासी नगर निगम के सफाई कार्य से परेशान है। गंदगी को लेकर आए दिन शिकायत होती है। अब सफाई के दिन सुधर सकते है। इसकी वजह कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम द्वारा स्वच्छता कार्य में मुंबई मॉडल को अपनाने का निर्णय है। मुंबई में बाजार क्षेत्रों में दोपहर के बजाए रात में सफाई होती है, अब यही मॉडल रतलाम में भी अपनाया जाएगा। शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने तथा नगर निगम की आय में वृद्धि किये जाने हेतु कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के साथ निगम अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक लेकर वर्तमान में सफाई कार्य व निगम की अचल संपत्तियों की जानकारी लेकर सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने व निगम की अचल संपत्तियों के विक्रय की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में कलेक्टर पुरूषोत्तम को निगम आयुक्त झारिया द्वारा राजीव गांधी सिविक सेंटर की 121 संपत्ति, सुभाष शापिंग काम्पलेक्स की 94 दुकानें, डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड की दुकान/हॉल/छत, देवरा देव नारायण नगर के 16 फ्लेट, टीआईटी रोड पर रोडवेज को लीज पर दी गई भूमि, अमृत सागर में अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि, अर्जून नगर कॉलोनी में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि, पांजरा पोल की दुकानें व नित्यानन्द मार्केट की दुकानो के बारे में जानकारी दिये जाने पर उन्होने निर्देशित किया कि विक्रय योग्य संपत्तियों के विक्रय किये जाने हेतु निविदा जारी किये जाने की कार्यवाही किये जाने के साथ ही अवैध कब्जे वाली दुकानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में निगम आयुक्त झारिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसीगांव में निर्मित एलआईजी फ्लेट व दुकानें, मुखर्जी नगर में निर्मित एमआईजी फ्लेट के ऑन लाईन विक्रय के संबंध में जारी की गई निविदा की जानकारी बैठक में दी। आयोजित बैठक में उपायुक्त विकास सोलंकी, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जीके जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, एमके जैन, सत्यप्रकाश आचार्य, सहायक यंत्री श्याम सोनी, निगम सचिव जसवंत जोशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, विकास मरकाम, स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े, किरण चौहान, विनय चौहान, विराट मेहरा आदि उपस्थित थे।


