ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

लटेरी (विदिशा) । शिकायतों का हो समय पर निराकरण नहीं तो होगी कार्यवाही।

संदीप चतुर्वेदी की रिपोर्ट

लटेरी (विदिशा) – लटेरी एसडीएम तन्मय वर्मा द्वारा आज अनुविभाग के समस्त विभागों में लंबित CM Helpline के प्रकरणों व अनुविभाग में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। एस डी एम ने विभागों में अधिक संख्या में लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त करते हुये कहा सात दिनों में शिकायत निराकरण के निर्देश दिये।उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रकरणों में आवेदक से मिलकर संतुष्टि पूर्ण तरीक़े से समस्या का निराकरण किया जाये तथा अनुविभाग में चल रही विभागों की विभिन्न विकास योजनाओं की भी समीक्षा की व कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये तेज़ी से काम करने के निर्देश भी दिये गए और कहा कि समय पर काम पूरा होने से न सिर्फ़ लागत में कमी आती है बल्कि लोगों को योजनाओं का फ़ायदा भी मिलता है। समय-समय पर सभी हितग्राहियों को राशन मिले तथा राशन की कालाबाज़ारी बिल्कुल भी न हो। इस प्रकार के निर्देश आपूर्ति अधिकारी को भी दिये ,एवं जहां भी अवैध तरीके से अवैध उत्खनन व परिवहन न हो यह भी राजस्व, वन विभाग व पुलिस अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा। SDM तन्मय वर्मा ने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के हित में त्वरित गति से काम करना चाहिए व शासन की योजनाओं का लाभ आम जन तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचना चाहिए।लापरवाही करने बाले कर्मचारियों पर सख़्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में उपस्थित लटेरी तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण, जल संसाधन,वन विभाग ,PHE , RES, कृषि विभाग ,जनपद सी ई ओ , सहकारिता , BMO, CMO नगर परिषद ,महिला बाल विकास अधिकारी,सहायक आपूर्ति अधिकारी आदि कर्मचारियों की उपस्थित रही ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close