ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिला प्रशासन द्वारा रंगों के त्यौहार को “मेरी होली-मेरा घर, मेरा परिवार-मेरी होली, मेरा कुटुम्ब-मेरी होली” स्लोगन के साथ नई पहल

जिला प्रशासन द्वारा रंगों के त्यौहार को “मेरी होली-मेरा घर, मेरा परिवार-मेरी होली, मेरा कुटुम्ब-मेरी होली” स्लोगन के साथ नई पहल के रूप में होली मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा लोगों में कोरोना के प्रति सजग रहते हुए त्यौहार को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए जन-जागरूक किया जा रहा है। आप को बता दे जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते जिले में सामुहिक रूप से होली उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है वही लोगो को घर मे रहकर होली मनाने के लिये उत्साहित किया जा रहा है।
ताप्ती फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति पर निर्देशक श्री मुकेश दरबार, गीतकार-संगीतकार श्री प्रकाश केदारे, गायिका श्रीमती अंजलि पासे द्वारा ‘‘मेरी होली-मेरे घर‘‘ थीम पर आकर्षक वीडियो तैयार कर नागरिकों को घर पर ही होली मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button
Close
Close