जिले में ऑक्सीजन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक और मंत्री – मुख्यमंत्री ने कहा चिंता मत करो अशोकनगर के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और तुरंत दिए निर्देश कराए 75 सिंलन्डर मिले

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
मंगलवार सुबह राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और विधायक जजपाल सिंह जज्जी मुख्यमंत्री से मिले और जिला चिकित्सालय मैं चल गई गैस सिलेंडर और इंजेक्शन की कमी से अवगत कराया विधायक जज जयपाल सिंह जज जी ने मुख्यमंत्री को अस्पताल के अव्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए कहां की सुबह समीक्षा करने पहुंचे जहां अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी से अवगत कराया और कहा कि ऑक्सीजन के लिए गाड़ी सागर भेजी है। लेकिन वहां से देने से मना कर दिया गया क्योंकि वहीं की आपूर्ति लायक है। और कहीं से सिलेंडर मिलने की संभावना नहीं है। ग्वालियर और गुना में गैस खत्म हो चुकी है। इसलिए सागर गाड़ी भेजी थी। अगर मंगलवार शाम तक आक्सीजन उपलब्ध नहीं हुई तो गड़बड़ होने की संभावना को देखते हुए राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह और विधायक जज्जी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया इस पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अशोकनगर में कहीं से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जाए। उन्होंने तत्काल सागर से 25 सिलेंडर, 50 सिलेंडर भोपाल से उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा मंगलवार रात तक गुना ग्वालियर के लिए लिक्विड उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसके वाद गुना ग्वालियर से भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी और कहां कि चिंता ना करें मैं आपकी हर संभव मदद करूंगा।


