मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवानी द्वारा नदी संरक्षण अभियान अंतर्गत जल है तो कल है, जल ही जीवन है कि तर्ज पर नकटी नदी के उद्गम स्थल ग्राम डाबरी के समीप श्रमदान किया गया।

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट
नकटी नदी में किया श्रमदान
सिलवानी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवानी द्वारा नदी संरक्षण अभियान अंतर्गत जल है तो कल है, जल ही जीवन है कि तर्ज पर नकटी नदी के उद्गम स्थल ग्राम डाबरी के समीप श्रमदान किया गया। श्रमदान के दौरान परिषद से जुडे़ कार्यकर्ताओं द्वारा दो जल संरचनाओं का निर्माण किया। परिषद द्वारा माह अप्रैल, मई एवं जून में नदी संरक्षण अभियान अंतर्गत नकटी नदी में एवं इसमें मिलने वाले सहायक नालों पर श्रमदान कर गहरीकरण एवं छोटी-छोटी जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ नदी के तटीय ग्रामों में ग्रामवासियों को जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया जाएगा। जन अभियान परिषद के ब्लाॅक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि हम स्वैच्छिक भाव से श्रमदान द्वारा नकटी नदी संरक्षण का प्रयास कर रहे है। नदियों के प्रति ग्रामवासियों में जागरूकता हेतु संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा। नदी में छोटी-छोटी जल संरचनाओं से जल का संचय होगा।


