प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए नालीयो का निर्माण नही किया गया है
दीपक जायसवालकी रिपोर्ट
नालिया नहीं होने से रोड़ बना तालाब पिछले 3 साल से बाड़गांव पंचायत की यही स्थिति
जीरापुर तहसील के ग्राम बाढ़गांव मे मैंन स्टेशन पर पिछले 3 साल से रोड़ के दोनों साइड नालियां नहीं होने के कारण यहां रोड पूरा छोटे तालाब में तब्दील हो जाता है छोटे-छोटे कंकड़ पत्थर होने के कारण यहां बाइक सवारों को निकलने में बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है कुछ बाइक सवार पानी में फिसल कर गिर तक जाते हैं यह हाल पिछले 3 सालों से देखा जा रहा है लेकिन अभी तक यहां ना तो पंचायत द्वारा ना ही प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए नालीयो का निर्माण नही किया गया है यहां हर साल पानी भरा रहता है जबकि यह रोड़ माचलपुर से राजस्थान सीमा को जोड़ने वाला है अब देखने लायक बात यह है कि प्रशासन एवं पंचायत कितने जल्दी इस कार्य को पूर्ण करते हैं राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में रोड की बात करें तो यहां पर माचलपुर से सोयत जाने वाला रोड़ पूरी तरह से खराब हो चुका है जगह-जगह गड्डे हो चुके हैं जिससे राहगीरों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है जबकि इस रोड़ को बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है