नवीन पुलिस बाल उद्यान एवं नवीन घुड़सवारी मैदान का शुभारंभ

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
पुलिस लाईन स्थित नवीन पुलिस बाल उद्यान एवं नवीन घुड़सवारी मैदान का शुभारंभ राजेश कुमार गुप्ता जिला एवम सत्र न्यायधीश द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर झाबुआ सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा नवीन पुलिस बाल उद्यान का आरंभ किया गया। पुलिस लाइन कॉलोनी के बीचों-बीच स्थित उद्यान में पुलिसकर्मियों के बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। जिसका उपयोग कर पुलिस परिवार स्वस्थ, तंदुरुस्त एवं खुश रह सकेंगे, जिससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी और अच्छे तरीके से कर सकेंगे।
अश्व पुलिस का अभिन्न अंग होते है। ये मौन रहते हुए भी लगातार गश्त का कार्य करते रहे है। इनके व्यायाम के लिये कोई भी उचित मैदान उपलब्ध नही था। जिसको ध्यान में रखते हुए घुड़सवारी मैदान का आरंभ किया गया। आमंत्रित अधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओ द्वारा हार्स राईडिंग स्थल पर हार्स एक्टीवीटी का भी आनंद लिया गया।


