Madhya Pradeshब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
पन्ना। दलदल में तब्दील मार्गों से शुरू हुई कांग्रेसी नेता अनिल तिवारी की दंडवत यात्रा।
सड़क शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ 7 दिन चलेगी दंडवत यात्रा गौ माता को सौंपा ज्ञापन।
राकेश पाठक पन्ना
पन्ना। दलदल में तब्दील मार्गों से शुरू हुई कांग्रेसी नेता अनिल तिवारी की दंडवत यात्रा।
सड़क शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ 7 दिन चलेगी दंडवत यात्रा गौ माता को सौंपा ज्ञापन।
तेजतर्रार कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल तिवारी ने पवई विधानसभा क्षेत्र की सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की ओर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाने के लिए आज 21 जुलाई 2025 को शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम मलघन से दंडवत यात्रा शुरू कर दी है। इस दौरान वह बारिश के कारण दलदल में तब्दील हुए कच्चे मार्गों से दंड भरते हुए आगे बढ़े, श्री तिवारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामवासी शामिल रहे जो रघुपति राघव राजा राम पति के पावन सीताराम की धुन पर कदम से कदम मिलते रहे। श्री तिवारी ने बताया कि आजादी के 78 साल बीतने के बाद भी इस क्षेत्र में सड़क बिजली पेयजल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है बरसात के दिनों में यदि सड़क विहीन ग्राम के किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी है या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल जाने की आवश्यकता होती है या कोई अपराध घटित होता है तो 108 एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस या डायल हंड्रेड जैसे इमरजेंसी वाहन पहुंचना भी मुश्किल होता है।



