ताजा ख़बरेंदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) । धूमधाम से मनी देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती।
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

जुन्नारदेव – शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और निजी वर्कशापों में कारीगरों और तकनीशियनों ने विश्वकर्मा जी का पूजन किया। इस अवसर पर औजारों और मशीनों की भी पूजा की गई। जुन्नारदेव के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 02 में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया । जगह जगह भजनों की गूंज रही और देर रात्रि तक चलेगा भजन संध्या कार्यक्रम। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के सभी बंधु व सर्व समाज उपस्थित था।


