मक्सी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगाने का कार्य जारी 1 दिन में 120 लोगों का रख रहे हैं लक्ष्य

मक्सी निप्र:-स्वास्थ्य केंद्र पर 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग लोगों को एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वाले सभी महिला एवं पुरुषों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है आपको बता दें कि 45 वर्ष से 60 तक के आयु वाले लोग पिछले 2 वर्षों से शुगर आदि बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें भी उपरोक्त टीका लगाया जा रहा है इसी क्रम मुस्लिम समाज के सदर मो.आसिफ मेव द्वारा अपने समाज जनो को जागरुक करने के लिए स्वयं उपस्थित होकर समाज के वरिस्ठ जाकिर भाई मोलाना एवं Dr राजा भाई ने लोधी समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पन्नालाल देवड़ा, ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया सदर आसिफ खान ने समाज जनो से आह्वान किया कि कोरोना पर विजय के अंतर्गत सभी नगर वासी उपरोक्त डोज नियमानुसार लगवाएं आज प्रथम डोज के रूप मे मक्सी स्वास्थ्य केंद्र पर एमओ डॉ रविंद्र उसपारियां नेतृत्व में उनके स्टॉप के सुपरवाइजर सन्तोष भावसार नर्सेज मधुबाला पाटीदार नसरीन खान ऑपरेटर आशुतोष राठौड़ की टीम द्वारा लगवाया इनमे से किसी को भी टीका लगवाने के बाद में कोई भी परेशानी नहीं हुई वही सुपरवाइजर श्री भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार के दिन हमने 120 लोगों का लक्ष्य रखा था जिसमें 3:00 बजे तक हम 90 से ज्यादा लोगों को टीका लगा चुके थे।
ओसफ खान की रिपोर्ट


