जुन्नारदेव-एएनएम के लिए सिरदर्द बना अनमोल एप, बीएमओ को वापस किया टैबलेट
न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में वापस लौटाया टैबलेट
ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

एएनएम के लिए सिरदर्द बना अनमोल एप, बीएमओ को वापस किया टैबलेटन्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में वापस लौटाया टैबलेट
न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी आर.आर. सिंह को विकाखण्ड अन्र्तगत सभी एएनएम ने 7 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित होकर शासन द्वारा प्रदान किया गया टैबलेट वापस किया गया। विकासखण्ड चिक्त्सिा अधिकारी आर.आर. सिंह को न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा जुन्नारदेव के ब्लाक अध्यक्ष ए. माण्डवार के नेतृत्व में सभी एएनएम ने टैबलेट वापस करने के दौरान में बताया कि कि विगत कई महीनों से अनमोल एप एवं डाटा फीडिंग को लेकर सभी एएनएम-एमपीडब्ल्यु द्वारा अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी आज तक उक्त एप में कोई सुधार न होने से शासन डाटा सम्बंधी कार्य एएनएम से करवा रहें हैं। प्रांतीय निकाय के अव्हान पर 7 अगस्त शनिवार को प्रदेश भर के कर्मचारियों द्वारा टैबलेट अपने अधिकारियों को वापस किया गया। इसकी सूचना संघ के माध्यम से पहलें स्थानीय विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई थी। इसके बाद भी उक्त एप में किसी प्रकार का कोई सुधार नही हो पाया था जिसके कारण सभी एएनएम ने यह टैबलेट वापस कर दिया। *इस अवसर पर एनबीएसके संघ शाखा जुन्नारदेव के अध्यक्ष ए मांडवार एवं संघ के पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष सकीला सिद्दिकी,मार्गदर्शक एवं संयोजक एस पी डडोरे उपाध्यक्ष एस एस अनेराव, आशीष स्वामी एवं सेक्टर प्रमुख डी एस राजपूत, विमला गडवाल,पी दया, टिंकू बर्डे, सजनी शीलू, सुगरती भलावी, तारा राज, रंजीता सरयाम, रेखा परतेती, आरती कुमरे, किरण धुर्वे, बतिया धुर्वे, यस जावलकर, रहीशा शेख, एवं सभी एएनएम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।


