ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने ताली, थाली और संख बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने ताली, थाली और संख बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

By Rohit Kumar Ojha

चंदेरी से राकेश बैरसिया की रिपोर्ट

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने ताली, थाली और संख बजाकर किया विरोध प्रदर्शन 
हड़ताल के कारण लोंगो नही मिल पा रही है स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में रूटीन टीकाकरण भी प्रभावित
चन्देरी । ङेनिङा परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन ताली, थाली और संख बजाकर विरोध किया गया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की प्रदेश सरकार से तख्ती लेकर 5 जून 2018 की नीति और निष्कासितो की बहाली, आउटसोर्स कर्मचारियों की एन. एच. एम में वापसी के लिए गुहार लगाई। 
इन्ही मांगो को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है जो इस प्रकार –
अनिश्चित कालीन हड़ताल के पहले दिन जहाँ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मन्दिर में जा कर मांग पत्र को सुनाया और प्रदेश सरकार की सद्बुध्दि के लिए प्रार्थना की एवं अपनी मांगों को मीडिया के समक्ष रखा था। 
वहीं हड़ताल के दूसरे दिन पूरे उत्साह के साथ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली, थाली एवं संख बजाकर सरकार द्वारा दिये गए सम्मान को वापिस लौटाया।
हड़ताल के इसी क्रम में 
26 मई को संस्था परिसर में मास्क, सैनिटाइजर एवं ख़ाद्य सामग्री आम जनता एवं मरीजों के परिजनों को वितरित करेंगे।
27 मई को संविदाकर्मी घर घर जा कर आंदोलन के प्रति जन समर्थन प्राप्त करेंगे।
28 मई को संविदाकर्मी संस्थाओं में झाड़ू लगाएंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बाधित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं-
आंशिक रूप से कोरोना की आरटीपीसीआर, एंटीजन जांचे, कुष्ठ इलाज, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र, कोरोना टीकाकरण, टीबी मरीजो की जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
यदि हड़ताल निरंतर जारी रहती है, तो अस्पतालो कि व्यवस्था के साथ ही वैक्सीनेशन कार्य भी प्रभावित होने की संभावना है। हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों में ङाक्टर,ए.एन.एम.,सहित स्वास्थय कर्मी मोजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close