नेताजी चुनावीवादे करके चुनाव जीतने के बाद नहीं देखते गांव की तरफ सड़क,बिजली,पानी जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं ग्रामवासी

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं चंडाल डुंगरिया के ग्रामीण
नेताजी चुनावीवादे करके चुनाव जीतने के बाद नहीं देखते गांव की तरफ
सड़क,बिजली,पानी जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं ग्रामवासी
गोटेगांव-जनपद पंचायत के अंतर्गत आनेवाली ग्रामपंचायत रोहियापट्टी के अंतर्गत ग्रामचंडाल डुंगरिया में निवासरत ग्रामवासी सड़क,बिजलीपानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज हैं ग्रामीणों को सड़कबिजली पानी की समस्या लंबे अरसे से बनी है वर्तमान में चंडालडुंगरिया गांव में रह रहे ग्रामीणों व स्कूलीबच्चों को स्कूल व गांव तक पहुंचने में कड़ी मेहनत मशक्कत करनी पड़ रही है लोगों को प्रतिदिन अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लेने जाना आना पड़ता क्योंकि गांव मे पांचवी क्लास तक ही स्कूल उपलब्ध हैं उसके बाद बच्चो आगे की पढ़ाई करनी हैं तो परिवारजनों को बच्चों के साथ गांव तक छोड़ने जाना पड़ता हैं क्योंकि रास्ते पड़नेवाले करीब 3 किलोमीटर के जंगल के कच्चेरास्ते के साथ साथ जंगली जानवरों का डर सताते रहने के साथ-साथ अगर गांव में किसी की भी तबीयत खराब हो जाए तो उसे खटिया पर रखकर ले जाने को मजबूर होना पड़ता है इस गांव के हालात यह है कि यहां पर चारपहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक प्रवेश नहीं करने मैं बहुत बहुत कठिनाइयों का सामना करते हुए आना जाना पड़ता है यहां पर सड़क की व्यवस्था ना होने से यात्रीगाड़ियां इस गांव तक नहीं पहुंच पाती जिसकी बजह से करीब 3-4 किलोमीटर के जंगल के रास्ते जिससे लोगों को पैदल चल के आना जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बतायाकि इस गांव मैं चुनाव के समय नेता वोट मांगते समय ही बड़े बड़े लंबे चौड़े भाषण देकर वादे करते हैं,हमको वोट दो हम आपकी सड़क बनबायेगे लेकिन
आज तक सड़क नहीं बनाई गई नेताजी वोट लेने के बाद इस गांव की तरफ दोबारा देखते भी नहीं है आखिर किससे सड़क बनवाने की मांग करें क्योंकि जिन नेताओं से कई बार सड़क की मांग की गई उन्होंने आज तक सड़क नहीं बनवाई है ग्रामीणों ने बताया हैकि देश को मिली आजादी के बाद पंचायत में अनेकोंबार सरपंच बने लेकिन पंचायत की जनता को पक्कीसड़क पर चलना अभी तक नसीब नहीं हुआ है बिजली तो गांव मे आई लेकिन वह भी आंख मिचौली का खेल जब चाहे जब खेलती रहती है यह समस्या का निदान करने वाला भी कोई नहीं है यहां के रहनेवाले ग्रामीण गनेशीबाई,परषोत्तमठाकुर,धीरजकुमार आदि का कहना हैकि नेताओं द्वारा चुनाव के अवसर पर बड़ी-बड़ी बाते एवं वादे करने से नहीं चूकते हैं और चुनाव के बाद सारे वायदे दरकिनार रखकर सब कुछ भूल जाते हैं बहुल्य ग्राम पंचायत होने की बजह से कोई सरपंच के खिलाफ खड़ा नहीं हो पाता,जिसके चलते समस्या का होना आम बात हो गई है
पानी की विकराल समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी
इस गांव में पीने के पानी के लिए कोई जलस्त्रोत नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए पैदल कुआं या झरना जाना पड़ता है ग्रामीणों ने बतायाकि गांव में पानी के लिए एक ही हैंडपंप उपलब्ध हैं परंतु वह भी थोड़ी देर चलाने के बाद पानी की जगह हवा उगलने लगता हैं जिससे समस्त ग्रामवासियों को पानी की विकराल समस्या का समाधान करने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है
आजादी से लेकर आज तक ग्रामीणों को सड़क नहीं हो रही नसीब
रोहियापट्टी ग्रामपंचायत के अंतर्गत आनेवाले ग्राम चंडाल डुंगरिया के ग्रामीणों को आजादी के बाद से लेकर आज तक सड़क नसीब नहीं हो रही है सड़क के अभाव में ग्रामीणों को बीमारी व बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य काम प्रभावित होते हैं बताया गया हैकि सड़क के अभाव में एम्बुलेंस की मदद मिल पाना भी असंभव बात है जिसके चलते मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पाता है रास्ते में करीब 3 किलोमीटर दूर तक चट्टानों का जंगल होने की वजह से बच्चों के पैरों में छाले और जहरीले कीडे बच्चों के पैरों में लिपट होने का डर बना रहता हैं जिसके कारण बच्चे स्कूल आने जाने के लिए अपने परिवार जनों का सहारा लेने के साथ-साथ अन्य निजीकार्य करने के लिए उबर खाबर सड़क से बमुश्किल से आना-जाना करते है क्योंकि सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है ग्रामपंचायत सरपंच को भी सड़क की समस्या को अवगत कराया जाता है तो सरपंच भी सड़क की विकराल समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं केवल आश्वासन ही देते रहते हैं
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों से समस्या के समाधान उठाई मांग
चंडालडुंगरिया के ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने बतायाकि यहां की समस्या के बारे में सभी जन प्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों को कई वर्षों से जानकारी है परंतु उसके बावजूद भी हम लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है इसलिए समस्याओं को क्या बताएं यह तो सभी जानने की कोशिश करते हैं परंतु बिजली, सड़क,पानी की समस्या से यहां के लोग काफी परेशान हैं अगर यह परेशानी दूर करने के लिए कोई आगे नहीं आता अगर यह समस्या हल हो जाए तो ग्रामवासियों के लिए बहुत बड़ा काम हो जाएगा इस समस्या के बारे मेंअनेकोंबार जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराया गया सबने निरीक्षण कर शीघ्र इस विकराल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया परंतु समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है उसका कोई हल नहीं हुआ समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों अधिकारियों से मांग की हैकि हम सब ग्रामवासियों को होनेवाली समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि ग्रामवासियों को हो रही विभिन्न प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
सीताराम रजक की रिपोर्ट


