अपराधमध्यप्रदेश

भांडेर पुलिस ने महज 2 दिवस में अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर ,अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

भांडेर से राजेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

 

दिनांक 16/06/21 को फरियादी ( अपहर्ता के चाचा ) निवासी भाण्डेर ने रिपोर्ट की कि दिनांक 15/06/21 की रात्रि को नाबालिक भतीजी उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया एवं काफी ढूंढने पर भी नही मिली ।। उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना भाण्डेर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 150/21 धारा 363 ताहि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की अपहृता की हूलिया की ही एक लड़की को एक सांवले रंग का करीब 25 साल उम्र का लडका समथर तिराहा पण्डोखर यात्री प्रतीक्षालय पर लिये कहीं ले जाने की फिराक मे खडा है ।बाद पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया कमल मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी भाण्डेर मोहित यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भाण्डेर विजय सिंह लोधी मय अपने थाना के फोर्स व अपहृता पिता के तत्काल मुखबिर के बताए स्थान समथर तिराहा पण्डोखर पहुंचे और अपहर्ता के पिता द्वारा यात्री प्रतीक्षालय पर खड़ी अपनी लड़की की पहचान करने पर नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब किया एवं नाबालिग अपहर्ता को कहीं ले जाने की फिराक मे वहीं पर खडे आरोपी लड़के का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राघवेन्द्र उर्फ रघु पुत्र राजाराम वंशकार उम्र 24 साल निवासी खिरिया रियासत का बताया जिसे थाना भाण्डेर लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी राघवेन्द्र वंशकार द्वारा दि . 15/06/21 की रात उक्त नाबालिग अपहर्ता का अपहरण कर ले जाना एवं नाबालिग अपहर्ता के साथ दुष्कर्म करने का जुर्म स्वीकार किया । आरोपी राघवेन्द्र बंसकार को गिरफ्तार किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी भाण्डेर विजय सिंह लोधी , सउनि संजीव गौंड , आर बृजेश जाटव , आर दिलीप , आर अंकित शर्मा , आर अजय सैनी , आर छोटा आदिवासी , आर कमलकिशोर की अहम भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close