एक तरफ कोरोना महामारी की मार दूसरी तरफ अंधकार में जीने को मोहल्ला वासी मजबूर नहीं लेने वाला कोई गरीब की शुद

पन्ना से दीपेन्द विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पन्ना जिले की गुनौर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़वारी के लखाई तलैया लोधी टोला मोहल्ले के ग्रामवासी एक माह से अंधकार में जीवन यापन करने को मजबूर हैं हम आपको बता दें कि यहां पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे यहां पर ट्रांसफार्मर एक माह से जला हुआ है और हमारे द्वारा आधा बिजली का बिल भी जमा कर दिया गया है लेकिन फिर भी आजकल आजकल करके अधिकारी टरकाते हैं और एक माह से ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया कई बार इस संबंध में हमारे द्वारा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया लेकिन हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है और हमारे बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी चल रही है 10वीं 12वीं के बच्चों के पेपर भी होने वाले हैं लेकिन एक माह से लाइट ना होने के कारण हमारे बच्चे भी पढ़ लिख नहीं पा रहे हैं एक तरफ कोरोना महामारी की मार से सभी लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ लाइट ना होने के कारण हम लोग मच्छरों से कटवाने के लिए मजबूर है जिससे मलेरिया भी छोटे-छोटे बच्चों में फैलने की आशंका है और यहां पर कोई हमारी सुध लेने वाला नहीं है ऐसे में मुड़वारी के लखाई तलैया मोहल्ला वासियों ने पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि हमारे जल्द से जल्द जिले के मुखिया इस ओर ध्यान दें नहीं तो हम सभी लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसके लिए जवाबदार प्रशासन होगा


