ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

झाबुआ-शिक्षक सम्मान दिवस में टीकाकरण केन्द्र पर शिक्षको को अभिनंदन किया गया

शिक्षक सम्मान दिवस में टीकाकरण केन्द्र पर शिक्षको को अभिनंदन किया गया

विजय शर्मा की रिपोर्ट

शिक्षक सम्मान दिवस में टीकाकरण केन्द्र पर शिक्षको को अभिनंदन किया गया

झाबुआ – टीकाकरण केन्द्र बुनियादी स्कूल झाबुआ में आज टीकाकरण सत्र आयोजित था। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा ने सेंटर पर उपस्थित होकर यहां पर आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का पुष्पहार से सम्मानित किया एवं उनके साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां के शिक्षको द्धारा टीकाकरण के लिये निरंतर सहयोग एवं उनकी मेहनत के लिये डॉ. ठाकुर ने उनकी सराहना की एवं उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बीईओ एवं यहां के प्राचार्य वर्षा चौरे एवं बडी संख्या में शिक्षकवर्ग उपस्थित था। डॉ. राहुल गणावा ने कहा की आज इस गौरवशाली क्षण में शिक्षको का अभिनंदन करते हुए हम अभिभूत है और हम गर्व महसुस कर रहे हैं। हम शिक्षको से आशा करते है कि जिले में आपका सहयोग जिले को कोरोना मुक्त करने एवं शतप्रतिशत टीकाकरण करने में इसी तरह प्राप्त होता रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close