मध्यप्रदेश

झाबुआ सकल व्यापारी संघ, ने किया जिला प्रशासन से निवेदन…

कोरोना संक्रमण कम होने से बाजार पूर्ण खोला जाए...

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

सकल व्यापारी संघ ने कोरोना संक्रमण काल में हमेशा प्रशासन एवं शासन के साथ मिलकर कोरोना की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब चूंकि जिले में कोरोना के मरीज कम हो गए है इसलिए पूरे जिले का व्यापार-व्यवसाय कोरोना गाईड लाईन के तहत खोला जाना चाहिए। ऐसा निवेदन जिला प्रशासन से सकल व्यापारी संघ ने किया है जिसमें सम्पूर्ण जिले का व्यापार-व्यवसाय सुबह 6 बजे से रात्री 8 बजे तक खोला जाए। कोरोना गाईड लाईन का सम्पूर्ण पालन करवाया जाए।व्यापार-व्यवसाय संबंधी आगामी एक वर्ष की रूपरेखा बनाई जाए।
सीमित सदस्य संख्या में शादीयों एवं अन्य आयोजनों की स्वीकृति प्रदान की जाए। छोटे व्यापारियों की लॉकडाउन के दौरान आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 2 लाख का लोन बिना ब्याज दर पर दिया जाए। कोरोना से मृत्यू होने पर पीडित व्यापारियों को 2 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया
जाए। ऋणधारी व्यापारियों की किश्तों की वसूली को 3 माह आगे बढ़ाया जाए। आर्थिक संकट के दौर में व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही नहीं की जाए। इन समस्त बातों पर विशेष ध्यान देकर व्यापारियों को कोरोना
के इस दौर में राहत प्रदान की जाए

Related Articles

Back to top button
Close
Close