ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बरमान। वन मंडल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

संवाददाता =नितिन राय

बरमान। वन मंडल बरमान परिक्षेत्र मैं नवीन पौधारोपण में हुए भ्रष्टाचार की जांच टीम की जांच के दौरान वन मंडल के रिकॉर्ड रूम मैं लगाई गई आग जिसके चलते सारे रिकॉर्ड हुए जलकर राख साथ ही भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग करने वाले वनरक्षक महेशआचार्य के निवास को भी भ्रष्टाचारियों ने जलाया पुलिस अधीक्षक ने लिया मामले को गंभीरता से वही जिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने भी दिए जांच के आदेश नहीं बच सकेंगे आरोपी।
नरसिंहपुर के बरमान वन परीक्षेत्र कार्यालय के रिकॉर्ड रूम एवं वनरक्षक के क्वार्टर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया खबर मिलने पर दिवाकर न्यूज़ के संवाददाता नितिन राय ने आग लगे स्थल पर जाकर देखा तो पुराना रखा हुआ वन विभाग का रिकॉर्ड एवं वनरक्षक के घर के सामान एवं मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए दरअसल वन परिक्षेत्र बरमान मैं नया पौधारोपण प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार को लेकर एक जांच दल कल  जांच करने पहुंचा था और भ्रष्टाचार के कई तथ्य सामने आए थे और इसी दौरान रिकॉर्ड रूम आग के हवाले कर अपराधियों ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को जलाने की कोशिश की है और सीधा सवाल अब वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर उठ रहे हैं जिनके ऊपर यह जांच चल रही थी ।  हालांकि वन विभाग आगजनी में संदेश से इंकार नहीं कर रहा है  इस घटना के बाद संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं कि कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार के अपराध को  छुपाने के लिए यह आगजनी की गई है।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close