टीकमगढ़।भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी के घर से बांटे गए 50 पैकेट
भाजयुमो की क्राइसिस टीम करेगी वैक्सीन सेंटरों का निरीक्षण

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
फोटो खिंचाने से झिझकने बाले असली जरूरतमंदों की करेंगे मदद–राजेन्द्र तिवारी
सांसद व बरिष्ठ भाजपा नेता ने बांटे भोजन व मास्क सेनेटाइजर पैकेट
टीकमगढ़। सांसद वीरेन्द्र खटीक व बरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी ने 50 जरूरतमन्दो को भोजन पैकेट व मास्क व सेनेटाइजर बांटे। भोजन पैकेटों में एक परिवार के लिए 5 दिनों का राशन व भोजन दिया गया। इस दौरान सांसद वीरेंद्र खटीक ने कहा कि हमारे भाजपा नेता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। बही दूसरी ओर बरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारी कोशिश उन परिबारो तक मदद पहुंचाने की है जो जरूरतमंद होने के बाबजूद फोटो खिंचने और पहचान उजागर होने के डर से मदद नही मांग पा रहे। ऐसे स्वावलंबी परिबारो तक मदद पहुंचाई जाएगी। साथ ही भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं की क्राइसिस टीम द्वारा वैक्सीन सेंटरो का निरीक्षण किया जाएगा।


