मध्यप्रदेश

टीकमगढ़-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण जीवन के लिये पेड़ आवश्यक – नुनाजी

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट

टीकमगढ़-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुखिया मान्. शिवराजसिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के आवाहन पर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अमित नुना के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 13 मण्डलों के 802 बूथ केन्द्रों पर पौधरोपण का कार्य किया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज अपने देश में जो आॅक्सीजन की कमी के कारण आफत आई है उसमें कहीं न कहीं पर्यावरण के असंतुलित होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। हमारे देश के अधिकांश जंगल खत्म होने की कगार पर है। हमें जंगलों एवं पर्वतों को संरक्षित कर पर्यावरण को संतुलित करना है। मेरा आग्रह सभी व्यक्तियों से है कि आप अपने तथा परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में एक पौधा जरूर लगायें ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close