ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

तामिया-पुराने शमशान घाट मे अतिक्रमण कर जमीन बेचने की हुई शिकायत

तामिया -पुराने शमशान घाट मे अतिक्रमण कर जमीन बेचने की हुई शिकायत

 आकाश मँडराह की रिपोर्ट

तामिया -पुराने शमशान घाट मे अतिक्रमण कर जमीन बेचने की हुई शिकायत

तामिया मे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और उसे बेचने का मामला नया नही है | तामिया मे करोडो मूल्य की शासकीय भूमि मे कब्जा कर व्यवसाय चल रहे है अतिक्रमण के लिये सडक किनारे पेड काटने की शिकायत के बाद अब तामिया मे पावर हाउस मे पुराने शमशान घाट मे अतिक्रमण कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है | इसी जगह से आगे तहसीलदार का सरकारी निवास स्थित है 181 मे शिकायत के बाद तामिया मे सरकारी जमीन मे अतिक्रमण और उसे बेचने का जिन्न फिर बोतल के बाहर आ गया है| तामिया मेंनरोड किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत चर्चायो में है |पावर हाउस के सामने सरकारी जमीन बेच दी गई है जहा दुकान बनाई जा रही है| तामिया के देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर 181 मे शिकायत दर्ज कराई है | देवेंद्र यादव ने बताया तामिया मे मुख्यमार्ग किनारे रामआसरे सूर्यवंशी द्वारा लगातार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है सरकारी जमीन पर रामआसरे द्वारा अपना कब्जा जमा कर अन्य व्यक्ति को बेचा जा रहा है| सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का आरोप लगाते हुये देवेंद्र यादव ने बताया कि अतिक्रमण वाली इसी जगह से आगे पुलिया के पास तामिया तहसीलदार का सरकारी निवास स्थित है इस सबंध मे तहसील मे आवेदन दिया था लेकिन आवक जावक शाखा के लिपिक ने साहब से पूछकर आवेदन लेने का बोलकर लौटा दिया उसके बाद देवेंद्र ने 181 मे शिकायत 15170164 दर्ज कराई है | वही इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियो ने शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कही है|

Related Articles

Back to top button
Close
Close